चित्तौड़गढ़। शहर के बीच स्थित मौसम विभाग कार्यालय के मोबाइल टावर पर बुधवार को एक युवक ने प्रेमिका के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा कर शहरवासियों को हक्का-बक्का कर दिया। यह घटनाक्रम कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुआ, जहां युवक ने आत्महत्या की धमकी देते हुए टावर पर चढ़कर पुलिस और परिजनों की घंटों तक चिंता बढ़ाई।

जानकारी के अनुसार, चंदेरिया थाना क्षेत्र के मिश्रो कि पीपली गांव निवासी गोविंद और उसी गांव की एक युवती के बीच प्रेम था। दोनों ने अप्रैल माह में कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया था। इसके बावजूद दोनों के बीच मोबाइल पर लगातार संपर्क बना रहा। इसी विवादित परिस्थिति में युवक ने टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस उपाधिक्षक विनय चौधरी, कोतवाल तुलसीराम प्रजापत और चंदेरिया थानाधिकारी सुनीता गुर्जर मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। इसके दौरान बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और ढाई घंटे तक युवक का ड्रामा जारी रहा। युवक के चचेरे भाई और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचकर समझाइश करने लगे। अंततः युवक टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने न केवल पुलिस और स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती पेश की, बल्कि शहरवासियों के बीच भी सनसनी मचा दी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में समय रहते संवाद और समझाइश से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story