बड़ी सादड़ी में भगवान श्री ऋणमुक्तेश्वर महादेव की महात्मा गांधी आदर्श कॉलोनी में आयोजित त्रिदिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

यह आयोजन परम पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री स्वामी अनन्दराम जी शास्त्री पीठाधीश - श्री रामद्वारा, दिव्य आनन्द धाम, बड़ीसादड़ी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कलश यात्रा बटकेश्वर महादेव कन्या छात्रावास के पास से प्रारंभ हुई, जो पंचमुखी बालाजी होते हुए महात्मा गांधी आदर्श कॉलोनी पंचायत समिति के पास से विभिन्न मार्गों से होकर श्री ऋणमुक्तेश्वर शिवालय पहुंची।

कलश यात्रा में 101 महिलाओं ने कलश धारण किए। स्वामी अनंत राम जी महाराज के साथ शिव परिवार को रथ में सजाकर मंदिर परिसर तक लाया गया। श्रद्धालुओं के साथ डीजे की धुन पर निकली कलश यात्रा श्री ऋणमुक्तेश्वर शिवालय पहुंची।

शिवालय पहुंचने के बाद सभी देवताओं की स्थापना की गई। इसके बाद हवन यज्ञ यजमान भगत सिंह झाला एवं महाराज अनंत राम जी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ।

महोत्सव के तहत रविवार को स्थापित देवताओं का पूजन, यज्ञ एवं अधिवासन प्रातः 09 बजे से यजमानों के साथ किया जाएगा। वहीं सोमवार, 03 अगस्त 2026 को स्थापित देवताओं का पूजन, यज्ञ, मूर्तियों का अभिषेक, प्रतिष्ठा, पताका पूजन, आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी सादड़ी में निकाली गई कलश यात्रा धार्मिक आयोजन की महत्वपूर्ण शुरुआत रही, जिसमें श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story