निम्बाहेड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को ठिकाना बड़ौली माधोसिंह स्थित पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बड़ौली के निवास पहुंचे और उनके पूज्य पिताजी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर सा. श्री कैलाश सिंह सोलंकी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मदन राठौड़ ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत ठाकुर सा. श्री कैलाश सिंह सोलंकी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

Next Story