चित्तौड़गढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों, बसों में आग लगने की घटनाओं और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मद्देनजर लग्जरी और स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता पारीक ने बसों का औचक निरीक्षण किया।

प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने बताया कि अभियान के तहत जिला कलक्टर से समन्वय स्थापित कर एक संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया गया। इस दल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज कुमार काबरा, पुलिस निरीक्षक यातायात मोतीराम, जिला परिवहन अधिकारी हरिगोविंद गुर्जर, परिवहन निरीक्षक विक्रम भट्ट तथा प्राधिकरण कार्मिक नवीन शर्मा, दीपक खटीक और जसवंत टेपण शामिल रहे।

संयुक्त निरीक्षण दल ने विभिन्न स्थानों पर संचालित स्लीपर और लग्जरी बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की लंबाई, स्लीपर की लंबाई, अग्निशमन यंत्र, हैमर, आपातकालीन निकास, सीट क्षमता, वाहनों की फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान जो बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं पाई गईं, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए और बसों को सीज किया गया। सचिव ने बताया कि अभियान के दौरान 4 बसों के चालान काटे गए, जबकि 2 बसों को सीज किया गया। यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में की गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story