बेगूं। लगातार बढ़ती महंगाई, घरेलू रसोई गैस के दामों में वृद्धि और सिलेंडरों की किल्लत को लेकर ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नया बस स्टैंड पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिनेमा चौराहे पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव रंजना शर्मा और नगर अध्यक्ष ललित बैरागी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घरेलू गैस की कीमत में वृद्धि और सप्लाई में कमी से निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जनता की जेब पर बोझ डालकर तेल कंपनियों को अतिरिक्त मुनाफा कमाने का अवसर दे रही है।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की दिशाहीन और गलत विदेश नीतियों का खामियाजा आम गरीब जनता नहीं भुगतने वाली है। कांग्रेस पार्टी मध्यम और निम्न तबके के परिवारों के लिए देशव्यापी आंदोलन कर रही है और सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा।

इस दौरान विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रंजना शर्मा, नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल धाकड़, घीसालाल सालवी, देवीलाल भील SC/ST प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष हजारीलाल जी रेगर, पूर्व पार्षद देवीलाल माली, मुकेश खटीक, मदनलाल रेगर, नूर मोहम्मद मिर्जा, नसरीन बानो, कार्यकर्ता दालीचंद रेगर, मुकेश रेगर, शाहरुख मंसूरी, कमल जैन, जमुना लाल चौहान, जगदीश टेलर, दिनेश साहू एडवोकेट, इफ्तार अजमेरी, संजय सुराणा, राजेश भारद्वाज, उमेश भारद्वाज, लविश चाष्टा, देवीलाल धाकड़, छोटू लाल खटीक, सलीम अंसारी, मनोहर लाल रेगर, अमजद खान, रामचंद्र कंजर, बंटी कंजर, राजकुमार वैष्णव, शहजाद बानो, मंजू रेगर, इशरत बानो, निसार बानो, अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति ने नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और सिलेंडरों की उपलब्धता में कमी के मुद्दे उठाए गए। विरोध प्रदर्शन ने स्थानीय जनता में बढ़ती महंगाई और सरकारी नीतियों के प्रति असंतोष की गहरी छवि प्रस्तुत की।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story