अरबन बैंक ने गोल्ड मेडल विजेता पहलवान लोकेश गुर्जर का किया भव्य अभिनंदन
चित्तौड़गढ़ के पहलवान लोकेश गुर्जर को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर अरबन बैंक ने सम्मानित किया।

तस्वीर में दिख रहे लोकेश गुर्जर और कमल गुर्जर सम्मान समारोह में उपस्थित हैं।
चित्तौड़गढ़। अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने शहर की खेल प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन की दिशा में पहल करते हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रेसलिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान लोकेश गुर्जर का सम्मान किया।
चेन्नई में हाल ही में संपन्न हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय रेसलिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के पहले स्वर्ण पदक विजेता बालाजी व्यायामशाला के पहलवान लोकेश गुर्जर एवं उनके प्रशिक्षक कमल गुर्जर का अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लोकेश गुर्जर और प्रशिक्षक कमल गुर्जर को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष डॉ. आई. एम. सेठिया, शिव नारायण मानधना, प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी सहित उपस्थित निदेशक मंडल सदस्यों ने दोनों का अभिनंदन किया।
अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा किया गया यह सम्मान शहर की खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन रहा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
