चित्तौड़गढ़। न्याय और विधिक साक्षरता के प्रसार के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा उपलब्ध कराई गई सचल विधिक सेवा केन्द्र एवं मोबाईल लोक अदालत वाहन को गुरूवार को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मान सिंह चूंडावत ने न्यायालय परिसर से इस वैन को रवाना किया, जिसका उद्देश्य न्यायक्षेत्र में आमजन तक कानून की सामान्य जानकारी, विधिक साक्षरता और बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाना है।

इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार गोयल और अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अटल सिंह चापावत भी उपस्थित रहे। प्राधिकरण सचिव गोयल ने बताया कि इस मोबाईल वैन के माध्यम से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत और विधिक जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वैन के माध्यम से आमजन को कानूनी जानकारी के पेम्पलेट्स वितरित किए जाएंगे और राज्यव्यापी अभियान ‘न्याय आपके द्वार’ के तहत लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ एवं त्वरित समाधान भी बताया जाएगा।

इस अभियान की आगामी यात्रा में रावतभाटा, बेगूं, गंगरार, डूंगला, निम्बाहेड़ा, मण्डफिया, भदेसर एवं बड़ीसादड़ी ताल्लुका क्षेत्र के गांवों और विभिन्न स्थानों में बाल विवाह रोकथाम और विधिक जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इससे न्यायिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी सहायता तक पहुँच सुनिश्चित होगी, जो स्थानीय समाज के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस पहल से न केवल कानून के प्रति आमजन की समझ बढ़ेगी, बल्कि बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराध पर नियंत्रण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story