संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने बेगूं के विद्यालयों में लगा विधिक शिविर, विद्यार्थियों को मिली अहम जानकारी
बेगूं में तालुका विधिक सेवा समिति ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा सेकंड परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। विद्यार्थियों को NALSA योजनाओं, एसिड अटैक पीड़ितों के मुआवजा प्रावधान, टेली-मानस योजना और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

तस्वीर में बेगूं के एक विद्यालय परिसर में वक्ता द्वारा विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता शिविर के दौरान जानकारी दी जा रही है।
तालुका विधिक सेवा समिति बेगूं की ओर से बुधवार को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बस स्टैंड बेगूं तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा सेकंड परिसर (रेगर बस्ती) में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
तालुका सचिव लक्षित पालीवाल ने बताया कि शिविर के दौरान पैरा लीगल वॉलंटियर घनश्याम माली ने विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा एसिड अटैक पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे से संबंधित प्रावधानों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया।
शिविर में विद्यार्थियों को टेली-मानस मानसिक स्वास्थ्य योजना के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जनहितकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ हुआ।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
