मंत्री गौतम दक के प्रयासों से बदलेगा ललित सागर का स्वरूप, बड़ीसादड़ी को मिलेगी नई पहचान
बड़ीसादड़ी के ललित सागर बाँध का विकास और सौंदर्यीकरण तेजी से जारी है। मंत्री गौतम दक के प्रयासों से क्षेत्र को नई पहचान मिलने की उम्मीद।

तस्वीर में ललित सागर बांध क्षेत्र में विकास कार्य स्थल पर खड़े भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता और अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
शहर की ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्र ललित सागर बाँध (झरना) का अब विकास और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री माननीय श्री गौतम जी दक के विशेष प्रयासों से यहां विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। इन कार्यों से बड़ीसादड़ी को पर्यटन, सौंदर्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि ललित सागर पर चल रहे विकास कार्य मंत्री श्री गौतम जी दक की विकासोन्मुखी सोच का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि बड़ीसादड़ी के गौरव, पर्यटन और भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कार्य है।
धनपाल मेहता ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार और मंत्री श्री गौतम जी दक क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, उसी का परिणाम है कि बड़ीसादड़ी में एक के बाद एक जनहितकारी परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। ललित सागर का विकसित स्वरूप आने वाले समय में स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा कि ललित सागर विकास परियोजना बड़ीसादड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़े इस स्थल पर जारी विकास कार्यों से क्षेत्र की पहचान को नई दिशा मिलने की बात कही गई है।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश मेहता, पार्षद सुनील पितलिया, ललित चौधरी, बद्रीलाल सेन, पूर्व पार्षद अनिल मेहता, सुरेश सुथार, दीपक सराफ, श्याम सुंदर सोनी, चेतन जायसवाल, सत्यनारायण सालवी, कैलाश डांगी, यशवंत मोची आदि पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
