मंगलवाड़ के शर्मा भोजनालय पहुंचे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और शैलेश लोढ़ा, हुआ स्वागत
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह और प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा ने चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का आनंद लिया।

चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ स्थित शर्मा भोजनालय में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (लाल कुर्ता पहने, मध्य में) का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत करते भोजनालय के मालिक प्रियांशु शर्मा (दाएं से दूसरे) और अन्य स्थानीय लोग।
मंगलवाड़ में शुक्रवार को उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और प्रसिद्ध कवि शैलेश लोढ़ा यहां के प्रसिद्ध शर्मा भोजनालय पहुंचे। दोनों हस्तियों ने भोजनालय में राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लिया और भोजन की गुणवत्ता व स्वाद की खुलकर प्रशंसा की।
शर्मा भोजनालय के मालिक प्रियांशु शर्मा ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और शैलेश लोढ़ा का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। होटल पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग दोनों को देखने के लिए वहां एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों और होटल स्टाफ ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया।
भोजन के दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और शैलेश लोढ़ा ने दाल-बाटी, चूरमा सहित पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दोनों ने भोजन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि शर्मा भोजनालय का खाना बेजोड़ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दोनों हस्तियां इस भोजनालय में आ चुकी हैं और यहां के व्यंजनों को पसंद कर चुकी हैं।
प्रियांशु शर्मा ने कहा कि मेवाड़ की शाही शख्सियत और देश के जाने-माने कवि का उनके भोजनालय में आना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दोनों हस्तियों के बार-बार यहां आने से उनका मनोबल बढ़ता है।
इस अवसर पर होटल स्टाफ के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और शैलेश लोढ़ा की मौजूदगी से मंगलवाड़ में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा और शर्मा भोजनालय एक बार फिर स्थानीय पहचान का केंद्र बन गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
