प्रशांत मेवाड़ा: कलाल समाज प्रतिभा का प्रदर्शन कर हर क्षेत्र में परचम फहराए
जोगणिया माताजी में मेवाड़ा कलाल समाज का स्नेह मिलन संपन्न, पहली बार महिला कार्यकारिणी का गठन कर ममता देवी को सौंपी गई कमान।

जोगणिया माताजी स्थित कलाल समाज धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के दौरान नवनियुक्त महिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मंचासीन अतिथि और समाजजन।
आयोजन और शुभारंभ
बेगु क्षेत्र स्थित पावन शक्तिपीठ जोगणिया माताजी स्थित क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल की धर्मशाला में आज गुरुवार को नववर्ष स्नेह मिलन समारोह व समाज की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा धर्मशाला में स्थित भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के मंदिर में मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
आयोजन के मुख्य अतिथि भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा:
"मेवाड़ा कलाल समाज क्षेत्र में अल्प संख्या में है लेकिन समाज में कई प्रतिभाएं मौजूद हैं जो राजनीति, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। ऐसे में सभी प्रतिभाएं आगे आकर अपनी शक्ति का अव्वल प्रदर्शन करें।"
जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार से समाज को हर प्रकार से मांग के अनुसार मदद उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बालिका शिक्षा, समाज सुधार और कुरीतियों का त्याग करने सहित प्रेरणादायक संबोधन दिया।
सम्मान एवं गणमान्य अतिथि
- मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष कन्हैयालाल मेवाड़ा एवं पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा को जोगणियां माता जी की तस्वीर, राजस्थानी पगड़ी और दुप्पटा पहनाकर समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
- समारोह को पूर्व अध्यक्ष पुष्कर सत्यनारायण मेवाड़ा, डॉ रतनलाल सुवालका देवली, संरक्षक देवीलाल मेवाड़ा बेगू, गोपाललाल मेवाड़ा, सत्यनारायण मेवाड़ा बिजोलिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित कर समाजजनों का मार्गदर्शन किया।
प्रथम महिला कार्यकारिणी का गठन
समारोह में समाज की मातृशक्ति को विशेष सम्मान देते हुए प्रथम बार नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें निम्न नियुक्तियां की गईं:
- अध्यक्ष: ममता देवी पत्नी सीपी मेवाड़ा बिजोलिया
- उपाध्यक्ष: दुर्गा देवी पत्नी ललित मेवाड़ा मांडलगढ़, कौशल्या मेवाड़ा, भूमिका मेवाड़ा तथा कैलाश देवी मेवाड़ा होड़ा
- सचिव: रचना मेवाड़ा
उपस्थिति एवं संचालन
समारोह में समाज द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नववर्ष स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिससे परिसर में भक्ति और सामाजिक एकता का वातावरण बना। इस अवसर पर:
- मेवाड़ा समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
- समाज के उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा टहला, कोषाध्यक्ष ललित मेवाड़ा, सचिव कमलेश मेवाड़ा धामंचा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- कार्यक्रम का संचालन रचना मेवाड़ा एवं मनोज मेवाड़ा गोपालपुरा द्वारा किया गया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
