चित्तौड़गढ़ में क्रीड़ा भारती की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, ग्राम पंचायत स्तर तक विस्तार का लक्ष्य
चित्तौड़गढ़ में क्रीड़ा भारती की जिला कार्यकारिणी बैठक में ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार, खेल दिवस, क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा और सदस्यता अभियान की रणनीति तय की गई।

तस्वीर में क्रीड़ा भारती चित्तौड़गढ़ की बैठक के दौरान पदाधिकारी हाथ में पत्रक थामे हुए नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। क्रीड़ा भारती की जिला एवं तहसील स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक संघ कार्यालय में प्रांत संगठन मंत्री अंकित कुमार के मुख्य आतिथ्य तथा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ हनुमान जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों को क्रीड़ा भारती के संगठनात्मक विस्तार पर विशेष जोर देते हुए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया। जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के सदस्यों को संगठन के विभिन्न आयामों तथा वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक क्रीड़ा केन्द्रों के संचालन की कार्ययोजना और कार्यकर्ता निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान आगामी क्रीड़ा भारती के प्रमुख कार्यक्रमों में 29 अगस्त को आयोजित होने वाले खेल दिवस तथा 6 सितम्बर को आयोजित होने वाली क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के लिए प्रस्ताव रखा गया। बैठक में क्रीड़ा भारती का कार्यक्षेत्र बढ़ाने, खेलों को प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों तक पहुंचाने, आमजन की सहभागिता बढ़ाने तथा सदस्यता अभियान को अधिक से अधिक विस्तार देने पर भी जोर दिया गया।
क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के लिए बारकोड संहित पत्रक का पदाधिकारियों द्वारा विमोचन किया गया। साथ ही अधिक से अधिक ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, छात्रावासों, जिम, व्यायामशालाओं एवं विभिन्न संगठनों से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दल नियुक्त किए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक तहसील स्तर पर कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यकारिणी से एक-एक पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक का संचालन रामरतन गुर्जर ने किया। इस अवसर पर रामप्रसाद धाकड़, अनिरुद्ध सिंह भाटी, विरेन्द्र सिंह चौहान, सत्यनारायण सिंह, चावण्ड सिंह चुण्डावत, बंसन्तिलाल पंचोली, कमलेश सोमानी, मनोज साहु, भगवती लाल सुथार, देवराज सिंह, जगदीश समदानी, योगेन्द्र सिंह राणावत, हरीश शर्मा एवं सुरभी वैष्णव उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
