डूंगला के किशन करेरी गौशाला में महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति ने लगाए 50 छायादार पौधे
डूंगला के किशन करेरी स्थित श्री द्वारकाधीश कृष्ण गोपाल गौशाला में महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति ने 50 पौधे लगाए और गौशाला विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की।

किशन करेरी स्थित गौशाला परिसर में महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किशन करेरी में स्थित श्री द्वारकाधीश कृष्ण गोपाल गौशाला परिसर में शुक्रवार को महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति डूंगला की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने गौशाला परिसर में 50 छायादार पौधों का रोपण किया। वहीं, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड बालाजी ज्वेलर्स डूंगला के सहयोग से लगाए गए।
इस अवसर पर गौशाला किशन करेरी के संचालक श्री उदयलाल मेनारिया ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी ग्रहण की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, पूनम चंद जी, वकील साहब, दुर्गा शंकर शर्मा, चिंटू जी, कनक जी मेहता, मनीष जी मेहता, विमल जी मेहता सहित डूंगला एवं गौशाला किशन करेरी के नागरिकों का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल दिवाकर समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता ने घोषणा करते हुए कहा कि समिति तन, मन और धन से गौशाला के विकास में सदैव अग्रणी रहेगी। कार्यक्रम का समापन “जय गौ माता” के उद्घोष के साथ हुआ।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
