खरडेश्वर महादेव मंदिर चित्तौड़गढ़ में वाटर कूलर और आरओ सिस्टम भेंट
दानदाता सुमीत चेचानी और गड़बोर चारभुजा नाथ समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की।

चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध खरडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर और आरओ सिस्टम भेंट करने के दौरान दानदाता सुमीत चेचानी का अभिनंदन करते मंदिर समिति के सदस्य।
चित्तौड़गढ़। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खरडेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवियों ने एक सराहनीय पहल की है। मंदिर परिसर में भक्तों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दानदाता सुमीत चेचानी एवं उनकी टीम गड़बोर चारभुजा नाथ समिति की ओर से एक आधुनिक वाटर कूलर और आरओ एक्वाफायर सप्रेम भेंट किया गया।
भीषण गर्मी में भक्तों को मिली बड़ी राहत
गर्मी के बढ़ते प्रभाव और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लंबे समय से ठंडे पानी की व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। चेचानी और उनके ग्रुप ने इस सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए न केवल वाटर कूलर, बल्कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके साथ आरओ सिस्टम भी लगवाया है, ताकि भक्तों को पूरी तरह फिल्टर किया हुआ शुद्ध पानी मिल सके।
मंदिर प्रबंधन ने जताया दानदाताओं का आभार
इस पुनीत कार्य के लिए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किशन लाल सोनी, चंद्रेश तंवर, देवराज साहू सहित मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने चेचानी और गड़बोर चारभुजा नाथ समिति के पूरे ग्रुप का स्वागत, अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि "इस तरह के सेवाभावी कार्यों से धार्मिक स्थलों पर आने वाले यात्रियों और दर्शनार्थियों को काफी सुगमता होगी।"

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
