राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काठोडिया में बाल वाटिका के विद्यार्थियों के लिए विक्टर राउण्ड टेबल 361 द्वारा विकसित फन जोन का गुरुवार को उद्घाटन कर विद्यालय को सुपुर्द किया गया। शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करने वाली संस्था विक्टर राउण्ड टेबल 361 की इस पहल से विद्यालय में अध्ययन के साथ-साथ विद्यार्थियों को आनंददायी वातावरण उपलब्ध होगा।

विक्टर राउण्ड टेबल 361 के रौनक जैन ने बताया कि आंगनवाड़ी तथा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए फन जोन में विभिन्न प्रकार की तीन फिसलपट्टियां, दो तरह की चकरी, संतुलन वाला छोटा डक तथा एक बड़ा डक झूला स्थापित किया गया है। विद्यालय खुलते ही बच्चों को यह उपहार मिल सके, इसके लिए फन जोन का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमांशु समदानी, ऋषभ सिसोदिया, विनित जैन, आयुष ईनाणी, हेमेन्द्र कुमार सोनी तथा लोकेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का वयोवृद्ध ग्रामीणजनों द्वारा उपरणा धारण कराकर स्वागत किया गया।

स्वागत उद्बोधन में अध्यापक कमल मीणा ने कहा कि राजकीय विद्यालय में शिक्षा के साथ वातावरण को आनंददायी बनाने की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। कार्यक्रम का आभार शारीरिक शिक्षक जगदीश चन्द्र जोशी ने व्यक्त किया, जबकि वाटिका का उद्घाटन अमर सिंह द्वारा कराया गया।

फन जोन और बाल वाटिका का अवलोकन करने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं ज्योमेट्री किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में भंवर लाल गुर्जर, नगजीराम, नाना लाल, शंकर लाल, देवी लाल, जयराम, उकार लाल, जग्गुराम, भंवर लाल, गौरी शंकर, आरती बाहरेट, लीला ऐरवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय में विकसित यह फन जोन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक गतिविधियों और आनंददायी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story