चित्तौड़गढ़। राजस्थान की प्राचीन और विश्वप्रसिद्ध पर्वत श्रृंखला अरावली की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला टीम ने जोरदार रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ पीएम और सीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अरावली की संरक्षण सीमा को कमजोर करने वाले निर्णयों के खिलाफ चेतावनी दी।

करणी सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई 100 मीटर ऊंचाई वाली नई परिभाषा के बाद अरावली पर्वतमाला का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा संरक्षण के दायरे से बाहर हो सकता है। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न होने का खतरा है। उनका कहना था कि अरावली केवल पर्वत नहीं हैं, बल्कि राजस्थान की जल सुरक्षा, भूजल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन का प्रमुख आधार हैं। इसे कमजोर करना सूखे, प्रदूषण और पर्यावरणीय तबाही के लिए खुला निमंत्रण देने के समान है।

रैली में कानसिंहा, अरविंद सिंह, महिपाल सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह भाटी, विजय सिंह, तेजपाल सिंह, गजराज सिंह, नरपत सिंह भाटी, निर्मला राठौड़, प्रहलाद सिंह, मीना कंवर, माया शक्तावत, सरिता राठौड़, खुशबू सिंह, कान सिंह, विक्रम सिंह, प्रहलाद सिंह, पप्पू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मनभान सिंह, गोविन्द सिंह और पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि आज आवाज़ नहीं उठाई गई, तो भविष्य में पीने का पानी, स्वच्छ हवा और हरियाली केवल याद बनकर रह जाएगी। उनका कहना था कि अरावली बची रहेगी तभी राजस्थान बचा रहेगा। ज्ञापन में पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाने और अरावली की सीमा को सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया।

यह रैली केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि राजस्थान के प्राकृतिक संसाधनों और भविष्य की सुरक्षा के लिए चेतावनी का संदेश थी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story