कपासन: उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने संभाला नगरपालिका प्रशासक का पद
स्वायत्त शासन विभाग के आदेश पर निर्वाचित बोर्ड के गठन तक उपखंड अधिकारी को नगरपालिका की शक्तियों और कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कपासन नगरपालिका कार्यालय में शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका के साथ अधिशाषी अधिकारी ललितसिंह देथा और अन्य नगरपालिका कार्मिक।
कपासन: नगरपालिका कपासन में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने शनिवार को प्रशासक पद का कार्यभार संभाल लिया है।
प्रशासक की नियुक्ति और आदेश
अधिशाषी अधिकारी ललितसिंह देथा ने बताया कि "निदेशालय स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशों की अनुपालना में निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक नगरपालिका की शक्तियों का प्रयोग, कर्तव्यों तथा कृत्यों का पालन करने के लिए उपखंड अधिकारी कपासन को नगरपालिका का प्रशासक नियुक्त किया है।"
उक्त आदेशों की पालना में उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने शनिवार को नगरपालिका प्रशासक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य कार्मिक
इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे:
- कनिष्ठ अभियंता खेमराजसिंह गुर्जर
- वरिष्ठ सहायक गोपाललाल सुथार
- कनिष्ठ सहायक प्रकाशचंद्र शर्मा
- नंदलाल मेनारिया
- स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी
- कार्यवाहक स्वास्थ्य जमादार विजय कोदली
- विशाल कोदली
- कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमार खटीक

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
