नवनिर्वाचित कपासन नपा अध्यक्ष सरोज बारेगामा का समाज ने किया सम्मान, 5 लाख की घोषणा
कपासन नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज बारेगामा सहित पार्षदों का समाज ने सम्मान किया। समारोह में राजनीतिक एकजुटता और शिक्षा पर जोर दिया गया, वहीं च्यवन आश्रम की भूमि के लिए 5 लाख और 51 हजार रुपये देने की घोषणा हुई।

तस्वीर में कपासन नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज बारेगामा और अन्य महिलाएं स्वागत समारोह के दौरान मंच पर और स्थानीय गार्डन में मौजूद नजर आ रही हैं।
चित्तौड़गढ़। च्यवनगौड़ ब्राह्मण समाज के मेवाड़ थान की ओर से कपासन नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरोज बारेगामा सहित पार्षद सरस्वती बारेगामा, शान्ति देवी और राजेश बारेगामा का स्थानीय गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इससे पूर्व स्थानीय बारेगामा समाज की ओर से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
समारोह में अध्यक्ष राधेश्याम जोशी ने कहा कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि राजनीति व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर तभी देती है, जब उसका समाज उस व्यक्ति के पीछे एकजुट होकर खड़ा हो। समाजसेवी जोशी ने समाज को राजनीतिक रूप से जागृत और एकजुट रहने का आह्वान किया।
युवा अधिवक्ता जोशी ने समाज की शिक्षा व्यवस्था को रोजगारमूलक और गुणवत्तापरक बनाने के साथ समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभांगी जोशी और भव्य तनय जोशी ने किया।
नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सरोज बारेगामा ने स्थानीय समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर पालिका क्षेत्र में अपने दायित्व का पूरी क्षमता से निर्वहन करने तथा विधि सम्मत कार्य के लिए समाज सेवा में तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान समाज के च्यवन आश्रम की भूमि क्रय करने के लिए नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष के पति एवं बारेगामा समाज के भामाशाह प्रमोद बारेगामा ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं नवनिर्वाचित पार्षद राजेश बारेगामा ने 51 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में प्रहलाद जोशी, घनश्याम जोशी, उदयकिशन जोशी, संजय जोशी, बबिता जोशी, पवन शर्मा, विद्यावती जोशी, प्रिति शर्मा, संगीता जोशी और सीमा बारेगामा ने भी विचार रखे। समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ समाज की एकजुटता, राजनीतिक जागरूकता और शिक्षा को लेकर विचार रखे गए।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
