पारसोली क्षेत्र के गांव कंवरपुरा स्थित पाबूजी महाराज मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में मंदिर विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई। कार्यक्रम में कंवरपुरा, सगस जी का खेड़ा, कितियास, दौलतपुर और चोमू सहित पांच गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह राठौड़ ने पाबूजी महाराज मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण और मंदिर पर टीन शेड लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों से लोगों की आस्था जुड़ी होती है, इसलिए धार्मिक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण होने से धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं, टीन शेड लगने से धूप और बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। घोषणा के बाद ग्रामीणों ने जितेंद्र सिंह राठौड़ का आभार जताते हुए मंदिर परिसर में विकास कार्य करवाने की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान पाबूजी महाराज के जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर राजाराम रेबारी, भंवरलाल रेबारी, भेरूलाल रेबारी, गोपाललाल रेबारी, सीताराम रेबारी, शैतान रेबारी, शंकरलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर, देवीलाल धाकड़, मदनलाल धाकड़, पन्नालाल गुर्जर, अमरचंद गुर्जर, कालूलाल गुर्जर, पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

घोषित चबूतरा और टीन शेड निर्माण से पाबूजी महाराज मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की पहल सामने आई है।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story