कांकरवा। लाभ पंचम के शुभ मुहूर्त पर शनिवार, 14 नवंबर को ग्राम पंचायत कांकरवा में नवनिर्वाचित सरपंच नारायण लाल डांगी और उपसरपंच मुकेश सिंह सोलंकी ने समस्त वार्ड पंचों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंचायत परिसर में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन में फीता काटकर किया गया। इसके बाद एकलिंग नाथ जी, श्रीनाथ जी और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। समारोह में ग्रामीणों ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को साफा, माला और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, महिला वार्ड पंचों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। गांव के मोतबिर (गणमान्य) नागरिकों का भी स्वागत-सत्कार किया गया।


इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) प्रमोद सैनी ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त प्रतिनिधियों का पंचायत में स्वागत किया। पूर्व सरपंच ललिता कुंवर ने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच ललिता कुवंर चौहान ने ग्राम के चहुंमुखी विकास में सदैव पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त सरपंच नारायण लाल डांगी ने स्पष्ट किया कि कांकरवा के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से विकास की रफ्तार को दोगुनी गति मिलेगी। वहीं, उपसरपंच मुकेश सिंह सोलंकी ने हाथ जोड़कर सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में समस्त वार्ड पंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लाभ पंचम के शुभ अवसर पर नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण के साथ कांकरवा ग्राम पंचायत में नए नेतृत्व की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से शुरू हुई।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story