कांकरवा में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, बालाजी आइसक्रीम बनी विजेता
कांकरवा ग्राम पंचायत में आयोजित पांच दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल में आशापुरा इलेवन को हराकर बालाजी आइसक्रीम (खोड़ानाथ कंस्ट्रक्शन) ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।

कांकरवा में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता टीम बालाजी आइसक्रीम के खिलाड़ी और अतिथि ट्रॉफी के साथ सामूहिक चित्र में। प्रतियोगिता में ऋषि राज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
कांकरवा रॉयल्स परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार रात्रि को भव्य समापन हुआ। शनिवार को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बालाजी आइसक्रीम (खोड़ानाथ कंस्ट्रक्शन) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि आशापुरा इलेवन उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान व्यक्तिगत प्रदर्शन में पंकज सिंह सोलंकी को बेस्ट बॉलर, जनक सिंह को बेस्ट फील्डर, तथा ऋषि राज सिंह काकरवा को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज के सम्मान से नवाजा गया।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर कांकरवा रॉयल्स परिवार द्वारा कर्नल सिंह चौहान (सरपंच प्रतिनिधि), उपसरपंच जगदीश तेली, पूर्व सरपंच नारायण लाल डांगी, बाबूदीन रंगरेज, कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव ललित बोरीवाल, यूथ कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह राणावत, मदन गर्ग, गोविंद यादव, कुलदीप पालीवाल, जमनेश लक्ष्कार, शैतान सिंह राठौड़, प्रकाश खटीक, राहुल विजयवर्गीय, प्रेम सिंह राठौड़, रामस्वरूप लश्कार, धर्मेद्र किर, इनु किर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी मंच संचालन युगल कुमार डांगी द्वारा दी गई। ग्राम पंचायत कांकरवा में यह रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता चौथी बार सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसे ग्रामीण खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
