काकंरवा। पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार, 22 नवंबर को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काकंरवा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के तत्वावधान में और राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुरू हुआ यह राष्ट्रव्यापी अभियान 22 नवंबर से 24 नवंबर तक लगातार तीन दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान के पहले ही दिन क्षेत्र में 20 बूथों पर 1978 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

अभियान के तहत काकंरवा क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को बाईवैलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जा रही हैं। रविवार को पहले दिन निर्धारित बूथों पर पहुंचने वाले बच्चों को चिकित्सा टीम, आशा-सहयोगिनियों और आंगनवाड़ी सहायिकाओं ने पोलियो की दवा पिलाई।

इस दौरान आशा-सहयोगिनी कौशल्या कुवंर, कंचन रेगर, जानकी रेगर और सुंदर देवी कीर के साथ आंगनवाड़ी सहायिका बदामी रेगर, प्यारी देवी रेगर और पुष्पा कुवंर पंवार ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ शिव पाल सिंह पंवार और उप सरपंच मुकेश सिंह सोलंकी ने किया। इस अवसर पर अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

अभियान के दूसरे और तीसरे दिन चिकित्सा टीमें घर-घर दस्तक देंगी। इस दौरान बूथों तक नहीं पहुंच पाने वाले बच्चों को चिह्नित कर उन्हें पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।

काकंरवा सेक्टर के सुपरवाइजर कमल कुमार मीणा और चंपालाल तेली के अधीन पूरी टीम तीन दिवसीय अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सहयोग कर रही है। उप सरपंच मुकेश सिंह सोलंकी ने पल्स पोलियो अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिव पाल सिंह पंवार ने क्षेत्र के सभी नागरिकों, अभिभावकों और प्रबुद्धजनों से जागरूक नागरिक का दायित्व निभाने की अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश को इस गंभीर और अपंग बना देने वाली बीमारी से हमेशा के लिए मुक्त रखा जा सके। अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के लिए अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story