कांकरवा: शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें राम धुन और मौन रखकर बापू को याद किया गया।

कांकरवा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करतीं प्रधानाध्यापिका कुलसुम मंसूरी और उपस्थित विद्यालय स्टाफ।
काकंरवा । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय काकंरवा प्रांगण में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं उपस्थिति
- शहीद दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुलसुम मंसूरी, विद्यालय स्टाफ मोहिनी माली, कुलदीप और समस्त छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
- यह कार्यक्रम प्रधानाध्यापिका के सानिध्य में आयोजित हुआ।
नमन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति
इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर नमन किया गया। छात्र-छात्राओं ने "राम धुन" का गायन किया, जिसके पश्चात सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
प्रेरणा और संकल्प
गांधीजी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांधीजी के संदेशों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
आयोजन का समापन
- कार्यक्रम का सफल संचालन किरण कोठारी व सरिता कौशिक द्वारा किया गया।
- उपस्थित सभी ग्रामवासी व छात्र-छात्राओं ने "बापू के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया।"

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
