काकंरवा 25 मार्च। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय इंग्लिश मीडियम, काकंरवा का प्रथम बार विद्यालय का शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत परिणाम रहा है। विद्यालय के कुल 9 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 6 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में व तीन विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। कक्षा 10वीं की छात्रा राधिका कुवंर राणावत ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बढ़ाया मान

परीक्षा परिणाम में द्वितीय स्थान पर खनक यादव ने 78.33 प्रतिशत व तृतीय स्थान पर सूर्यवीर सिंह राणावत ने 75.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि राधिका कुवंर राणावत और खनक यादव इन दोनों छात्राओं का गार्गी पुरस्कार के लिए भी चयन हुआ है। इन छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन एवं नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है।

विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में हर्ष

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय स्टाफ एवं सहपाठियों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story