काकंरवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति के रंग में डूबा, मेधावी छात्र सम्मानित
काकंरवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभात फेरी, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शहीदों को नमन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

तस्वीर में काकंरवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूल परिसर में खड़े ग्रामीण, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक नजर आ रहे हैं।
काकंरवा में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। अल सुबह बच्चों ने प्रभात फेरियां निकालीं और देशप्रेम के गीत गाकर लोगों को जगाया। इसके बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, संस्थाओं सहित अन्य स्थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया। वीरों और शहीदों को नमन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ।
राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय कीर खेड़ा काकंरवा में जैसा राम जागिड ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय में बच्चों ने गीत, नाटक, एकांकी और समूह नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। विद्यालय की कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शिवपाल सिंह पंवार द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल काकंरवा में कुलसुम मंसूरी ने ध्वजारोहण किया। राजकीय आयुर्वेद औषधालय काकंरवा में कंपाउंडर राहुल बैरागी, राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुपरवाइजर कमल कुमार मीणा और पंचायत भवन काकंरवा में कार्यवाहक सरपंच ललिता कुवंर चौहान ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय इंन्दा कॉलोनी काकंरवा में कार्यवाहक संस्था प्रधान विशाल टांक ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का उत्साह भर दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कक्षा 1 से लेकर दसवीं तक की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शिवपाल सिंह पंवार द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षक, प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन मौजूद रहे।
समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अध्यापिका गोरा यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

