कांकरवा पंचायत चुनाव: नारायण लाल डांगी बने सरपंच, मुकेश सिंह बने उपसरपंच
नारायण लाल डांगी ने जगदीश तेली को 1090 वोटों से हराया, उपसरपंच चुनाव में मुकेश सिंह सोलंकी विजयी। सभी 13 वार्ड पंच चुने गए।

कांकरवा पंचायत चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
कांकरवा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के नतीजों ने सरपंच पद पर नारायण लाल डांगी की बड़ी जीत के साथ राजनीतिक तस्वीर साफ कर दी। 5 नवंबर 2026 की देर रात घोषित चुनाव परिणाम में नारायण लाल डांगी ने 1602 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जगदीश चन्द्र तेली को 1090 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। वहीं, 6 नवंबर को हुए उपसरपंच चुनाव में वार्ड नंबर 12 के मुकेश सिंह सोलंकी ने जीत दर्ज की।
सरपंच पद के लिए घोषित परिणाम के अनुसार नारायण लाल डांगी को 1602 वोट मिले, जबकि जगदीश चन्द्र तेली को 512 वोट प्राप्त हुए। इस तरह डांगी ने 1090 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
इसके बाद 6 नवंबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया गया। इसमें वार्ड नंबर 12 के मुकेश सिंह सोलंकी ने 12 वोट प्राप्त कर वार्ड नंबर 05 के लक्ष्मी नारायण यादव को पराजित किया। लक्ष्मी नारायण यादव को 2 वोट मिले। इस प्रकार मुकेश सिंह सोलंकी ने 10 वोटों के अंतर से उपसरपंच पद पर कब्जा जमाया।
ग्राम पंचायत के कुल 13 वार्डों में से 3 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि शेष 10 वार्डों में मतदान कराया गया। वार्डवार परिणामों में वार्ड नंबर 1 से नोजी बाई, वार्ड नंबर 2 से मीना तेली (निर्विरोध), वार्ड नंबर 3 से शांति बाई तेली, वार्ड नंबर 4 से प्यार चंद गाडरी, वार्ड नंबर 5 से मुकेश सिंह सिसोदिया, वार्ड नंबर 6 से प्रेम सिंह राठौर और वार्ड नंबर 7 से धनश्याम यादव विजयी रहे।
इसी तरह वार्ड नंबर 8 से लक्ष्मी नारायण यादव, वार्ड नंबर 9 से कालू राम भील (निर्विरोध), वार्ड नंबर 10 से ज्योति कंवर राठौर, वार्ड नंबर 11 से सरिता दर्जी, वार्ड नंबर 12 से मुकेश सिंह सोलंकी (निर्विरोध) तथा वार्ड नंबर 13 से सायरी देवी रेगर ने जीत दर्ज की।
उपसरपंच चुनाव संपन्न होने के बाद मोड़ सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस और शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक शामिल हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने से लेकर उपसरपंच के निर्वाचन और स्वागत जुलूस तक पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस तरह कांकरवा ग्राम पंचायत में सरपंच, उपसरपंच और सभी 13 वार्डों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
