कांकरवा सहित क्षेत्र के गांवों में दशा माता का पर्व परंपरा अनुसार हर्षोल्लास से मनाते हुए महिलाओं ने परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर पीपल के वृक्ष की परंपरानुसार पूजा अर्चना कर पथवारी की भी पूजन की गई तथा कथा श्रवण कर नव नवेली दुल्हनों को दशा माता की वेल धारण करवा कर महिमा सुनाई।

शुक्रवार को अल सुबह से लेकर पूरे दिन शुभ मुहूर्त में महिलाओं द्वारा पीपल पूजन के लिए रेलमपेल लगा रहा। जिसमें महिलाएं अपने-अपने समूह के साथ नई नवेली दुल्हनों के सोलह श्रृंगार कर नए वस्त्र धारण कर गीत गाती हुई पीपल के वृक्ष के यहां पहुंची। यहाँ उन्होंने पीपल को वेश धारण करवा कर कच्चे सूत को पीपल पर लपेट कर परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए पीपल की पूजा-अर्चना कर व्रत किया तथा दशा माता की कथा का श्रवण कर नई नवेली दुल्हन को दशा माता की वेल धारण करवा कर व्रत का विधान सुनाया।

रात्रि जागरण और भजन संध्या का आयोजन

इससे पूर्व महिलाओं ने पूर्व संध्या पर अपने-अपने दशा माता थानक पर रात्रि जागरण का आयोजन कर देर रात्रि तक भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान गाँव में महादेव मंदिर के पास, रावला बाग के पास, प्राथमिक विद्यालय के पास, यादव मोहल्ले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीपल की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की। ### आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह

क्षेत्र के पारी, पटोलिया, सदीपूरा, उसरोल, बड़ी तथा फलासिया आदि गांवों में भी शुभ मुहूर्त पर महिलाओं ने दशा माता की पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। वहीं महिलाओं ने बड़े बुजुर्गों के चरणों में प्रणाम करके आशीर्वाद लिया और अपनी श्रद्धा प्रकट की।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story