राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हड़मतिया में समाजसेवी महिला ने छात्र-छात्राओं को बांटे स्कूल बैग
हड़मतिया स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भामाशाह भंवरी बाई वैष्णव ने छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों व शिक्षकों को स्कूल बैग बांटे।

कांकड़वा के हड़मतिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भामाशाह भंवरी बाई वैष्णव ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए।
कांकड़वा, 17 अगस्त। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हड़मतिया में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
विद्यालय में कार्यरत शिक्षक नन्दलाल वैष्णव की माताजी भामाशाह श्रीमती भंवरी बाई वैष्णव ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों एवं शिक्षकों के लिए स्कूल बैग वितरित किए। उनके इस सहयोग और सेवाभाव के लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे जनसहयोग से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा विद्यालय के विकास को भी नई दिशा मिलती है। श्रीमती भंवरी बाई वैष्णव के इस सहयोग को विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों और विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh
नाम: शिव पाल सिंह पंवार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 साल
बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
- शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
- स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
- जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।
