कनेरा हिंदू सम्मेलन: समाज और राष्ट्र निर्माण पर धर्म सभा का आयोजन
निम्बाहेड़ा के कनेरा में महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज की गरिमामय उपस्थिति में हिंदू समाज की एकता, नारी शक्ति और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई।

कनेरा नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते अतिथि और उपस्थित हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक।
सम्मेलन का उद्देश्य और शुभारंभ
कनेरा नगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर समरस, स्वाभिमानी और कर्तव्यनिष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ जिसके बाद बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
धर्म सभा: मुख्य वक्ता का संबोधन
धर्म सभा में मुख्य वक्ता महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज निपानिया धाम (म.प्र.) ने अपने संबोधन में कहा:
"सनातन धर्म ने विश्व की उत्पत्ति की है और उन्होंने जातियों में बंटे समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। समय-समय पर पापियों का अंत करने के लिए स्वयं ईश्वर ने अवतार लिया है।"
सामाजिक एकता एवं नारी शक्ति पर चर्चा
- हिंदू सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कालूराम बम्बोरिया ने अपने उद्बोधन में हिंदू को जाति-पाती भेदभाव को त्याग कर एक होने का संकल्प दिलाया।
- मातृ शक्ति की ओर से उर्मिला सुथार ने उद्बोधन में नारी को दुर्गा का अवतार बताया और कहा: "दुर्गा है तू, रणचंडी है तू, नारी तुम अपना चीर बचा लो कृष्ण कहां तक आएंगे।"
सम्मान एवं नवाचार
कार्यक्रम के दौरान नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार दिए गए।
उपस्थित अतिथि एवं समिति सदस्य
इस भव्य आयोजन में हिंदू सम्मेलन समिति के सदस्य और मातृ शक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही:
- समिति सदस्य: सुशील जैन, राजेश भंगुरा, मांगीलाल सुथार, रंगलाल धाकड़, रामप्रसाद धाकड़, बाल किशन सुथार, दीपक वैष्णव, जुगल असावा, आकाश मेष, विशाल परोचा।
- मातृ शक्ति: वर्षा खटोड़, शीतल जोशी, उमा सेन, आरती सुथार, श्यामा गोस्वामी, देवकन्या धाकड़ सहित कई प्रमुख लोग एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
