निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कनेरा में नवीन राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सौगातें मिल रही हैं। पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से बजट-2025 में कनेरा क्षेत्र में नवीन राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद जून 2025 से महाविद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र का संचालन प्रारंभ किया गया।

अब उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी किए जाने से भवन निर्माण की प्रक्रिया को गति मिलेगी। महाविद्यालय भवन बनने के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कनेरा क्षेत्र में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए स्वीकृति जारी करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विस्तार एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कनेरा में महाविद्यालय भवन बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए जारी 481 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story