क्षेत्र के कानडखेडा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बुधवार को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर ताणा निवासी एवं स्थानीय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य अर्जुन लाल खटीक के द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित सरस्वती मंदिर में माँ सरस्वती की मूर्ति की स्थापना की गई।

वैदिक अनुष्ठान एवं हवन यज्ञ

बुद्धवार को विद्यालय प्रांगण भक्तिमय नजर आया जहाँ हवन व यज्ञ के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानडखेडा के परिसर में भामाशाह अर्जुन लाल खटीक द्वारा मंदिर निर्माण करवा कर सरस्वती माँ की मूर्ति की स्थापना की गई। वैदिक मंत्रों के द्वारा विद्वानों ने पूर्ण विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न करवाई।

महा आरती एवं प्रसाद वितरण

स्थापना कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित जनसमूह द्वारा माँ शारदे की सामूहिक महा आरती उतारी गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं विद्यार्थियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। स्थानीय उपप्रधानाचार्य अर्जुन लाल खटीक का यह पुनीत कार्य शिक्षा के मंदिर में ज्ञान की देवी के प्रति उनकी गहरी आस्था को प्रदर्शित करता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story