मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार ‎‎कल्लाजी वेदपीठ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का आयोजन किया जा रहा हैं। कल्याणेश्वर‎ महादेव एवं ठाकुर श्री कल्लाजी‎ की महति अनुकम्पा से फाल्गुन ‎कृष्णा त्रयोदशी रविवार के पावन अवसर ‎पर वेदपीठ परिसर में महाशिवरात्रि ‎‎का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी ‎हैं।

आयोजन और सहभागिता

वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि 251 यजमान युगलों ‎‎द्वारा महारूद्राभिषेक में भागीदारी के ‎लिए पंजीयन करवाया जा चुका हैं।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर वेदपीठ ‎परिसर में एक लाख 51 हजार पार्थिंव ‎शिवलिंग का भगवान शिव को प्रिय 21 द्रव्यों से वैदिक मंत्रोच्चार ‎के साथ महारूद्राभिषेक किया‎‎ ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎जाएगा।

वेदपीठ के आचार्यों के ‎मार्गदर्शन में बटुकों एवं शिल्पियों ‎द्वारा पार्थिंव शिवलिंग‎ एवं जलहरियों का निर्माण किया‎ गया हैं।

अनुष्ठान की प्रक्रिया एवं मंत्रोच्चार

वेदपीठ के प्रवक्ता ने ‎बताया कि:

"ठाकुर जी की संध्या‎ महाआरती के पश्चात महारुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुभारंभ किया ‎जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव को प्रिय नानाविध पदार्थ न्यौछावर करेंगे।"

रुद्री पाठ और नमक चमक के साथ महारूद्राभिषेक किया जाएगा।

भगवान शिव के प्रिय पंचाक्षरी मंत्र ऊ नमः शिवाय के 11 लाख जाप श्रद्धालु द्वारा किये जाएंगे।

विशेष श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण

अभिषेक के बाद भगवान शिव और ठाकुर जी की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर ठाकुर जी का महादेव स्वरूप में मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।

श्रद्धालुओ द्वारा भगवान भोलेनाथ को अपनी श्रद्धानुसार नानाविध सहस्त्र रूप में सामाग्री न्यौछावर कर कामना की जाएगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story