चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नुक्कड़ नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विधाओं में प्रथम स्थान हासिल करने के साथ विश्वविद्यालय की टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विश्वविद्यालय की टीम ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मीरा डांगी, गायत्री हरिजन, मनीष कुमावत, ममता वैष्णव, विष्णु जाट, आँचल सोलंकी, शीतल सालवी, प्रीति हरिजन, पवन प्रजापत एवं अन्य टीम सदस्यों ने प्रभावी अभिनय किया। प्रस्तुति के माध्यम से नशामुक्त समाज और जागरूक युवा का संदेश दिया गया।

वहीं संगीत प्रतियोगिता में काजल मेघवाल ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों ने प्रतियोगिता की तैयारी सहायक आचार्य आकाश टांक के निर्देशन में की। तैयारी के दौरान सहायक आचार्य मेघा मंत्री एवं कुसुम गुर्जर का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय चेयरपर्सन कैलाश चन्द्र मूंदड़ा, कुलपति प्रो. महेश दीक्षित एवं अधिष्ठाता डॉ स्मिता शर्मा ने विजेताओं को बधाई दी। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

अब विश्वविद्यालय की दोनों विजेता प्रस्तुतियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम का लक्ष्य जिला स्तर की सफलता को राज्य स्तर पर भी दोहराते हुए जिले और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करना है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story