काकंरवा (चितौड़गढ़) — 26 जनवरी को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा तीसरी बार लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद पहली बार भुपालसागर उपशाखा का दौरा किया। इस अवसर पर उन्हें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटोलिया में उपशाखा अध्यक्ष सुबेसिंह के नेतृत्व में साफा एवं उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही संभाग संगठन मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित और जिला अध्यक्ष पूर्णमल लौहार भी उपस्थित रहे।

उपशाखा मंत्री और वरिष्ठ सदस्य मुरलीधर शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष को शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उपशाखा की ओर से थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र खुलवाने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित विभिन्न संवर्ग की डीपीसी कराने, पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों का नियमितिकरण, कंप्यूटर अनुदेशक के पदनाम परिवर्तन, प्रधानाचार्य एवं उपप्राचार्य की काउंसलिंग शीघ्र करवाने, पीडी मद के शिक्षकों के संपूर्ण वित्तीय वर्ष का बजट एक साथ जारी करने तथा शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने जैसी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने शिक्षकों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल जोशी और समस्त स्टाफ, उपाध्यक्ष रोहित मीणा, प्रबोधक प्रतिनिधि रामेश्वर लाल जाट, प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मीणा सहित अन्य जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपशाखा के वरिष्ठ सदस्य रमाकांत त्रिपाठी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह दौरा न केवल शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि संघ की सक्रियता और समर्पण को भी दर्शाता है। प्रदेशाध्यक्ष के साथ संवाद और ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया से यह स्पष्ट हुआ कि शिक्षक वर्ग की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की प्राथमिकता दी जा रही है।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story