काकंरवा, 16 सितंबर। गाँव खेड़ली में ग्रामीणों, गाँव की बहन बेटियों एवं बहुओं ने संयुक्त रूप से समुद्र मंथन पूजा-अर्चना और व्रत उद्यापन का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भगवान द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में ‘एक शाम द्वारकाधीश के नाम’ भजन संध्या आयोजित हुई। कथावाचक अर्जुन दास वैष्णव एवं पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर देर रात तक श्रोता भाव-विभोर होकर झूमते रहे।

अगले दिन प्रातः द्वारकाधीश मंदिर में गाँव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर ग्राम देवता का पूजन किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न करवाया। यजमानों ने हवन में आहुतियां देकर पूर्णाहुति दी।

इसके बाद डीजे की मधुर स्वर-लहरियों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर मंगल कलश धारण किए व्रतधारी महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष, युवक एवं युवतियां नाचते-गाते जलस्रोत की ओर रवाना हुए। कलश यात्रा गाँव के मुख्य मार्गों से होकर जलाशय पहुंची।

जलाशय पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने उसकी परिक्रमा की और समुद्र मंथन का विशेष पूजन कर व्रत का उद्यापन किया। धार्मिक आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Updated On
Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

Shivpal singh Panwar, Chittorgarh

नाम: शिव पाल सिंह पंवार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: गाँव: कांकरवा, तहसील: भोपालसागर, जिला: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 साल

बीट और मुख्य विषय (Beats & Coverage)

  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत और क्षेत्र के राजनीतिक घटनाक्रम व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों की कवरेज।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की रिपोर्टिंग।
  • शिक्षा व सामाजिक मुद्दे: स्थानीय विद्यालयों की स्थिति, शिक्षा योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक सरोकार से जुड़े विषय।
  • स्वास्थ्य: चिकित्सा सेवाएं, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं और जनस्वास्थ्य से जुड़े समाचार।
  • जन समस्या: ग्रामीण अंचल की बुनियादी समस्याएं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 11वीं तक पूरी की है।

Next Story