काकंरवा: हनुमान जन्मोत्सव पर बालाजी मंदिर में धार्मिक आयोजन, हुआ सुंदरकांड पाठ
काकंरवा के कालका माता पहाड़ी स्थित बालाजी मंदिर में हवन, फाग महोत्सव और सुंदरकांड पाठ के साथ हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

काकंरवा स्थित कालका माता पहाड़ी के बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और प्रसाद वितरण के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
काकंरवा, 3 अप्रैल। काकंरवा में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाई गई। गांव के बाहर कालका माता पहाड़ी के नीचे स्थित बालाजी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया व हनुमान जी कि प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया और बालाजी को आकर्षक आंगी धारण कराई गई। पंडित सत्यनारायण शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई तथा तत्वावधान में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।
धार्मिक अनुष्ठान और फाग महोत्सव
सायं 5:30 बजे फाग महोत्सव मनाया गया, जिसमें बालाजी महाराज के संग अहीर व गुलाल और फूलों से फाग उत्सव खेला गया। इस दौरान श्रद्धालुओ ने जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। साथ ही एक क्विंटल की पकौड़ी का प्रसाद निकाल कर भगवान के भोग लगाया गया और वितरण किया गया। इस दौरान "जय श्रीराम व हनुमान जी" के नारे लगाए गए। मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन किया गया और सुदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ हुए।
संगीतमय सुंदरकांड और समापन
सायं 7:30 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ मंडल काकंरवा द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें इंद्र सिंह राणावत बाबूजी, सहयोगकर्ता मनीष कुमार पुरबिया व मोहन कुवंर पंवार ने सुदर आवाज में पाठ का प्रारंभ गणपति वंदना से किया। सुंदरकांड पाठ के अंत में आरती की गई व हनुमान चालीसा सामूहिक रूप से बोली गई, जिसके बाद प्रसाद वितरित हुए।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
