जिला स्तरीय जूनियर ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जीवन में खेल एक ऐसी धुरी है, जो बालकों को संस्कारवान एवं प्रबल राष्ट्रभक्त बनाने का कार्य करती है। उन्होंने यह विचार प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खिलाड़ियों, आयोजकों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि खेलों में धन एवं साधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रतिवर्ष प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि अनिल ईनाणी एवं ओमप्रकाश शर्मा रहे। जिला कबड्डी संघ के सचिव गुलजार ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित टीम 19 से 22 अगस्त तक बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में भाग लेगी।

कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश गर्ग ने किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह चौधरी, नानालाल जाट, शांतिलाल खटीक, रमेश चंद्र खटीक, नारूलाल कीर, हरलाल जाट, रामेश्वरलाल जाट, मदनलाल खटीक, विजयसिंह झाला सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story