बेगूं। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ की सीमा पर ऊपरमाल क्षेत्र की ऊँची पहाड़ियों में स्थित जोगणिया माता का प्राचीन एवं चमत्कारी शक्तिपीठ इन दिनों चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगभग 300 फीट ऊँची पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। दुर्गाष्टमी के अवसर पर गुरुवार को मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी गईं। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है, जिससे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु संस्थान की विशेष व्यवस्थाएं

जोगणिया माता शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि "चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान की ओर से दर्शन व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।" दुर्गाष्टमी के अवसर पर मंदिर में महारात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरी रात माता के दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी। अनुमान है कि अष्टमी के दिन और रात मिलाकर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुँच सकते हैं।





दशकों में हुआ शक्तिपीठ का कायाकल्प और विकास

अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई दशकों में जोगणिया माता धाम का उल्लेखनीय विकास हुआ है। पहले यह क्षेत्र घने जंगलों से घिरा हुआ था, लेकिन समय के साथ यहाँ वेद पाठशाला, गौशाला विस्तार, श्रीराम वाटिका, नवग्रह-नक्षत्र वाटिका, धर्मशालाएं, सीढ़ियां और सड़क जैसी कई सुविधाओं का विकास हुआ है। अब देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। दर्शनार्थियों ने बताया कि "वे हर वर्ष दुर्गाष्टमी पर अपने परिवार के साथ माता के दर्शन के लिए यहाँ आते हैं। भीषण गर्मी के बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही।"

सप्तमी पर लोक कलाकारों की भजन संध्या और झांकियां

नवरात्रि के तहत सप्तमी के अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा रासलीला और भजन संध्या का आयोजन किया गया। वहीं कृष्णा इवेंट की ओर से विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर जोगणिया माता धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ इस शक्तिपीठ की आस्था और महत्ता को एक बार फिर दर्शा रही है।

Updated On
Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story