बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान की ओर से जोगणियां माताजी में शारदीय नवरात्रि धार्मिक महोत्सव का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ रविवार 11 अक्टूबर को घट स्थापना एवं ध्वजारोहण के साथ होगा। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.05 बजे घट स्थापना की जाएगी।

संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि 11 अक्टूबर को सुबह 9.15 बजे वेद विद्यालय के विद्वान पंडितों एवं बटुकों द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रामलीला मंच पर श्रीमद् देवीभागवत कथा एवं मूल पारायण होगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक माता का श्रृंगार, राजोपचार पूजन-अर्चन एवं आरती दर्शन होंगे।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक पंच कुंडीय महायज्ञ एवं शतचंडी पारायण होगा। श्रद्धालु यज्ञ में जोड़ा बैठकर पुण्य के भागीदार बन सकेंगे। पवनपुत्र हनुमान मंदिर एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ होगा। वहीं, सूर्य नारायण एवं गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पर गायत्री पुरुश्चरण, यज्ञ एवं अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन रात 8 बजे से प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को भजन संध्या एवं रात्रि जागरण होगा। 17 अक्टूबर को नारी शक्ति पर विशेष प्रस्तुति के साथ भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 18 अक्टूबर को अष्टमी के अवसर पर महारात्रि जागरण एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 19 अक्टूबर को नवमी पर भजन संध्या एवं रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का समापन 20 अक्टूबर को होगा। इस दिन दोपहर 12.15 बजे अभिजित मुहूर्त में पूर्णाहुति की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए राम रसोड़ा एवं भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।

पर्यावरण सुरक्षा को लेकर संस्थान ने प्लास्टिक एवं डिस्पोजल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। दुकानदारों एवं लंगर संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। शक्तिपीठ परिसर से दो किलोमीटर क्षेत्र में डीजे एवं तेज आवाज में साउंड बजाना भी प्रतिबंधित रहेगा। नियमों की अवहेलना करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

संस्था ने श्रद्धालुओं से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित जोगणियां माताजी के दर्शन करने और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लाभ लेने का आह्वान किया है। 11 से 20 अक्टूबर तक होने वाले धार्मिक आयोजनों के साथ व्यवस्थाओं और पर्यावरण सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन भी महोत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story