श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में पारंपरिक गेर नृत्य, हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
चित्तौड़गढ़ के बेगूं स्थित शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र पर पारंपरिक गेर नृत्य का आयोजन हुआ, जिसमें सोमनाथ गुर्जर और पथिक सेना के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

बेगूं के श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र के अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में गेर नृत्य करते ग्रामीण कलाकार और उपस्थित श्रद्धालु।
बेगूं क्षेत्र स्थित श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण के बीच गेर नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मां के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की।
भक्त सोमनाथ गुर्जर के नेतृत्व में हुई पारंपरिक प्रस्तुति
मां जोगणिया के अनन्य भक्त सोमनाथ गुर्जर ने आसपास के गांवों के लोगों को संगठित कर माता के दरबार में पहुंचकर गेर (खेल) की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी अगुवाई में आए कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की धुन पर मनमोहक नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। इस गेर नृत्य कार्यक्रम में सोमनाथ गुर्जर, केलु गुर्जर, ईश्वर गुर्जर एवं राजू गुर्जर (गांव गराडिया) सहित गांव बीड़ा का खेड़ा से पथिक सेना संगठन जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा भोमराज गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने प्रस्तुति दी। इनके साथ सुखदेव गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, नारायण गुर्जर, सुवा लाल गुर्जर, रामलाल गुर्जर एवं हरदेव गुर्जर भी शामिल रहे। इसके अलावा गांव मालास से नारायण जी गुर्जर तथा गांव पिता का खेड़ा से छितर गुर्जर सहित अनेक श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि "ऐसे आयोजन राजस्थानी संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि "वे मोबाइल और आधुनिक व्यस्तताओं के बीच अपनी परंपराओं को न भूलें, बल्कि लोक संस्कृति, लोक नृत्य और रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने में योगदान दें।" साथ ही उन्होंने लुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान गेर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh
नाम: दीपांशु शर्मा
वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक
अनुभव: 8 वर्ष (कुल)
कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता
- राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
- जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
- त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
- प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
- पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
कला स्नातक (B.A.)
