बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। जोगणिया माता शक्तिपीठ में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के तहत विशाल अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान गाय और नंदी की विशेष पूजा-अर्चना कर गोवंश संरक्षण, सेवा और जीवमात्र के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

महोत्सव के दौरान गाय एवं नंदी को लापसी सहित विभिन्न पकवानों का भोग लगाया गया। बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद माताजी की महाआरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

संस्था अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि शक्तिपीठ में प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर गाय एवं नंदी की पूजा का विशेष आयोजन किया जाता है। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का स्वरूप माना गया है, जबकि नंदी भगवान शिव के वाहन और परम भक्त के रूप में पूजनीय हैं। गोपूजन के माध्यम से सेवा, करुणा और जीवमात्र के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाने की परंपरा भी प्रकृति, पशुधन एवं अन्न के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। शक्तिपीठ में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और गोवंश के महत्व से परिचित कराना है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, आम नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अन्नकूट महोत्सव के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के साथ गोसेवा और गोवंश संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story