जोगणिया माता जी, 8 मार्च 2026 (रविवार)। रावणा राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को समाज धर्मशाला जोगणिया माता जी में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री शंभू सिंह सोलंकी डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

प्रचार-प्रसार और पंजीयन की समय सीमा

बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रचार के लिए सूचना पत्र, बैनर और फ्लेक्स का वितरण किया गया तथा समाज के लोगों से अधिक से अधिक वर-वधु जोड़ों का पंजीयन कराने की अपील की गई। "साथ ही यह निर्णय लिया गया कि वर-वधु जोड़ों का पंजीयन 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा।"

व्यवस्थाओं हेतु विभिन्न समितियों का गठन

बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 10-10 सदस्यों की विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया गया। इनमें अतिथि सत्कार समिति, भोजन व्यवस्था, जल व्यवस्था, सामान क्रय व्यवस्था, मंडप-पंडित व्यवस्था, निमंत्रण पत्र वितरण व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, बैंड व्यवस्था, पूछताछ कंट्रोल रूम व्यवस्था, मातृशक्ति व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं। इन समितियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

समाज बंधुओं की उपस्थिति और विचार साझाकरण

बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक दलपत सिंह सांखला, कालू सिंह सोलंकी, बालू सिंह देवड़ा, मनोहर सिंह भाटी, छोटू सिंह हाडा सहित अध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी डाबी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, सचिव हिम्मत सिंह भाटी, महेंद्र सिंह सोलंकी धारला, महामंत्री शंभू सिंह गहलोत, भेरू सिंह राठौड़ समेत शंभू सिंह चौहान, जगदीश सिंह डोडिया, ओंकार सिंह राठौड़, पुष्कर सिंह ठाकुर, लोकेश सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह पवार, भंवर सिंह देवड़ा, शिव सिंह गहलोत, कैलाश सिंह पंवार, जगदीश सिंह सिसोदिया, राम सिंह सांखला, जयसिंह राठौड़, मदन सिंह गहलोत, किशन सिंह चौहान, गोपाल सिंह सोलंकी, शिवराज सिंह, मनमोहन सिंह तंवर, भगवत सिंह राठौड़, शक्ति सिंह बराड़ा, सरवन सिंह भाटी, कान सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह गहलोत, सत्यनारायण सिंह चौहान सहित अनेक समाज बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की जानकारी आयोजन समिति के सचिव हिम्मत सिंह भाटी ने दी।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story