राजस्थान सरकार के 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 में जे. के. सीमेंट निंबाहेड़ा एवं मांगरोल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार सीताराम जाट तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग राजेश कुमार यादव ने जे. के. सीमेंट के फंक्शनल हेड एचआर प्रभाकर मिश्रा एवं सेक्शन हेड सीएसआर राहुल कुमार को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने कहा कि जे.के. सीमेंट समूह की प्राथमिकता राजकीय विद्यालयों के आधारभूत विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत कंपनी ने आसपास स्थित राजकीय विद्यालयों के भौतिक एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक विकास कार्य कराए हैं।

उन्होंने बताया कि इन कार्यों में विद्यालयों का नवीनीकरण, कक्षा-कक्ष एवं बरामदों का निर्माण, शौचालयों का निर्माण तथा विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था शामिल है। इन प्रयासों से विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

राजस्थान सरकार के राज्य स्तरीय शिक्षा भूषण सम्मान से सम्मानित होना शिक्षा के क्षेत्र में जे. के. सीमेंट की सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के प्रति प्रतिबद्धता, राजकीय विद्यालयों के विकास तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि और व्यापक स्वीकार्यता का प्रतीक है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story