निंबाहेड़ा: जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा द्वारा अपने सामाजिक सरोकार के तहत जे.के.सीमेंट में आने वाले ट्रक ड्राइवर एवं उनके सहायकों की आंखों की जांच का एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।


शिविर का शुभारंभ

इस एक दिवसीय कैंप का शुभारंभ यूनिट हेड "मनीष तोषनीवाल एवं एच आर हेड प्रभाकर मिश्रा ने फीता काटकर किया।"

सहयोग एवं लाभार्थी

  • उन्नति संस्थान उदयपुर के सहयोग से आयोजित इस कैंप में 100 से अधिक ट्रक ड्राइवर की आंखों की जांच की गई।
  • जांच के पश्चात उन्हें दवाइयां तथा एवं निशुल्क चश्मे वितरित किया गए।
  • नेत्र चिकित्सक द्वारा ड्राइवर को आंखों की सुरक्षा के लिए विभिन्न उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम प्रबंधन

कार्यक्रम का संचालन सीएसआर मैनेजर राहुल सिंह द्वारा किया गया।

उपस्थित अतिथि एवं गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर निम्नलिखित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे:

  • संजय जैन (लॉजिस्टिक्स हेड)
  • डॉ.संतोष चौधरी (चीफ मेडिकल ऑफिसर)
  • भुवनेश सिंह (आईआर हेड)
  • गजराज सिंह राठौड़ (ऑपरेशन हेड लॉजिस्टिक्स)
  • श्याम शर्मा (एच आर ऑफिसर)
  • आशीष ओझा एवं तेज सिंह राणावत

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं उनके सहायक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Next Story