निंबाहेड़ा। जे.के. सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल व एच.आर हेड प्रभाकर मिश्रा के मार्गदर्शन में जे.के.सीमेंट वर्क्स द्वारा ग्राम मांगरोल में स्पर्श प्रोजेक्ट के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुरभि लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहा तोषनीवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान कम्पनी के आई. आर. हेड भुवनेश सिंह, सी.एस.आर हेड राहुल कुमार सिंह एवं सुरभि महिला क्लब की पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।

महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र विकास पर संबोधन

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती स्नेहा तोषनीवाल ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "आज भारतीय महिलाएं न केवल पुरुषों से आगे है बल्कि राष्ट्र के विकास से लेकर अपने घर के विकास तक में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।"





सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और सम्मान समारोह

इस अवसर पर उपस्थित 300 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने कठपुतली शो, डांस, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनकी उपलब्धियों को नई पहचान मिली।

स्वास्थ्य जागरूकता और शपथ ग्रहण

कार्यक्रम में स्पर्श प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से महावारी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के आधार की शपथ भी दिलाई गई।

आयोजक एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस विशेष कार्यक्रम का सफल संचालन सी.एस.आर हेड राहुल कुमार सिंह व सृष्टि कुमावत (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरभि क्लब की सुनीता लड्ढा, लक्ष्मी सोनी, पूजा शर्मा, प्रियंका चक्रबर्ती, निर्मला शर्मा एवं बड़ी संख्या में महिला एवं बालिकाएं उपस्थित थी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story