निंबाहेड़ा। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेडा द्वारा अपने प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया एवं सह प्रबंध निदेशक माधवकृष्ण सिंघानिया के ड्रीम प्रोजेक्ट "आदर्श ग्राम परियोजना" का भारत केयर एनजीओ के माध्यम से सीएसआर फंड से सुभारम्भ किया गया और इस परियोजना के तहत कारुण्डा विद्यालय में निर्मित सोलर आर. ओ (RO) प्लांट का शुभारंभ पूर्व यू.डी.एच मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री चंद कृपलानी ने फीता काटकर किया।

भव्य समारोह और अतिथियों का स्वागत

उद्घाटन के पश्चात आयोजित कार्यक्रम के मुख्या अतिथि के रूप में पूर्व यू.डी.एच मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री चंद कृपलानी, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जे.के. सीमेंट समूह की सी.एस.आर हेड (कॉरपोरेट) सुश्री शिल्पा जायसवाल, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, पूर्व प्रधान अशोक जाट, राजेंद्र सिंह शक्तावत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में अतिथियो को बुके देकर जे.के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, एच. आर. हेड प्रभाकर मिश्रा, माइंस ऑपरेशन हेड राकेश शर्मा, आई.आर हेड भुवनेश सिंह, सी.एस.आर हेड राहुल कुमार सिंह आदि ने स्वागत अभिनंदन किया।

क्षेत्रीय विकास और प्रबंधन का संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व यू.डी.एच मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि "क्षेत्र के विकास में जे.के. सीमेंट हमेशा अपनी भागीदारी निभाता आया है और उसके मालिक हमेशा क्षेत्र के विकास में पूरा योगदान देने की भावना रखते हैं।" समारोह को संबोधित करते हुए जे.के. सीमेंट समूह की सी.एस.आर हेड (कॉरपोरेट) सुश्री शिल्पा जायसवाल ने कहा कि "जैसा इस योजना का नाम है आदर्श ग्राम वह अपने आप में बताता है कि जे.के. सीमेंट समूह का उद्देश्य भी ऐसे ही गांव की स्थापना करना है जो अपने आप में एक आदर्श हो।"

समारोह को संबोधित करते हुए जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा- मांगरोल के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि "जे.के.सीमेंट समूह का उद्देश्य शहर एवं गांव के जीवन यापन के तरीकों को बेहतर बनाने का, क्षेत्र में व्यवसाय का विस्तार एवं रोजगार उपलब्ध कराना है।" उन्होंने कहा कि "सी.एस.आर के माध्यम से सारे कार्यों की विस्तृत कार्य योजना बनाकर उसे अमली जामा जामा पहनाना ही मुख्य उद्देश्य है।"

आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट का आगामी विजन

आदर्श ग्राम प्रोजेक्ट के तहत आने वाले 3 सालों में गांव के संपूर्ण विकास के तहत आदर्श गांव का निर्माण करने के विजन के तहत संपूर्ण गांव में साफ सफाई, स्वच्छता, नाली निर्माण, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, वृक्षारोपण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, तालाब का सौंदरीकरण, सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट, स्कूलों में स्मार्ट क्लास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का रिनिर्वेशन, पी.एच.सी एवं सी.एच.सी का निर्माण कराकर गांव को आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर करूंगा सरपंच रतनलाल भील, पूर्व सरपंच शंभू लाल जाट सहित बड़ी संख्या में कारुण्डा, पिपलिया गदिया के ग्रामवासी एवं विद्यालय के बालक बालिका उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story