जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ, सांसद सी.पी. जोशी ने किया उद्घाटन
जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ की दो दिवसीय क्रिकेट लीग में 12 टीमें भाग ले रही हैं, आयोजन को प्लास्टिक मुक्त और जैन फूड आधारित रखा गया है।

चित्तौड़गढ़ के पवेलियन ग्रीन्स मैदान में सांसद सी.पी. जोशी ने जीतो यूथ विंग द्वारा आयोजित जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग सीजन-1 का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल के प्रति जुनून और सामाजिक सरोकार के अद्भुत समन्वय के साथ जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित "जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग सीजन-1" का शनिवार को पवेलियन ग्रीन्स के मैदान पर भव्य शुभारंभ हुआ। इस गरिमामय उद्घाटन समारोह ने खेल प्रेमियों, समाजजनों और युवाओं की भारी उपस्थिति के बीच आयोजन की भव्यता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सी.पी. जोशी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता वंडर सीमेंट के जोनल हेड संदीप शर्मा द्वारा की गई। समारोह की शुरुआत एक अनूठे और प्रभावशाली अंदाज में हुई, जहां सभी टीमों के ओनर्स अपने-अपने टीम फ्लैग के साथ मैदान में अग्रिम पंक्ति में चले और उनके पीछे मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी ने मैदान में प्रवेश कर गरिमा बढ़ाई। तत्पश्चात, सांसद जोशी ने विधिवत रूप से मौली खोलकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया और मैदान पर मौजूद सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि जीतो द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह सामाजिक सरोकार एवं सकारात्मक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विशेष रूप से पूरे टूर्नामेंट को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त रखने तथा केवल जैन फूड की व्यवस्था किए जाने के निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक बड़ा संदेश बताया। जीतो यूथ विंग के चेयरमैन रवि विराणी ने अपने उद्बोधन में आयोजन समिति के सभी सदस्यों की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि युवाओं की टीम भावना एवं अटूट समर्पण के कारण ही इस आयोजन को इतना भव्य स्वरूप प्राप्त हो सका है। अंत में जीतो मेन चैप्टर के चेयरमैन सोहन पोखरना ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वंडर सीमेंट डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर संदीप सिंह, रौनक हेडा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, नवीन पटवारी, ज्ञान मेहता, रोशन लोढ़ा, कमलेश सिंघवी, हंसराज पोखरना, विपिन चिप्पड़, ओम जैन, मनीष कटारिया, सुनीता सिसोदिया, तुषिता सांखला, स्वाति छाजेड, रजनी रांका एवं प्रीति ढीलीवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्य कनक चपलोत ने जानकारी दी कि इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में शहर की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य सिद्धार्थ महात्मा, अक्षत पोखरना, हर्ष पोखरना, आयुष बाघमार, मिहिर बाघमार, हार्दिक सेठिया, वंशिका जैन, समीक्षा जैन, आदित्य ढीलीवाल, अजय नागोरी, करुण खाब्या, प्रांजल जैन, रितिक चोपड़ा, यश पटवारी, चंद्रेश जैन एवं पीयूष डांगी निरंतर सक्रिय रहकर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह लीग चित्तौड़गढ़ के खेल इतिहास में एकता और नवाचार का एक नया अध्याय लिख रही है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
