चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आज से होगा आगाज
चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से शुरू होगी, जिसमें 250 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे और चयन होगा।

तस्वीर में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की भारी भीड़ सड़क पर दिखाई दे रही है।
जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आगाज आज से होगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सांसद सी पी जोशी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता विधायक चंद्रभान सिंह आक्या करेंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सूर्य प्रकाश गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 7 बजे से किया जाएगा। संघ अध्यक्ष सोमेश त्यागी ने बताया कि आयोजन को लेकर शनिवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञ टीम द्वारा रनिंग ट्रैक की मार्किंग भी की गई।
कमल सिंह चुण्डावत ने बताया कि पूरे जिले में एथलेटिक स्पर्धा को लेकर उत्साह बना हुआ है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में एंट्री सभी के लिए निःशुल्क रखी गई है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला संघ की ओर से जगदीश खटीक ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एवं निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले एथलीट अजमेर में 17 से 18 अगस्त तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा, जिससे जिले के प्रतिभाशाली एथलीटों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
