झुलेलाल युवा सेवा समिति में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य गठन, जैकी आहुजा बने अध्यक्ष
चित्तौड़गढ़ में झुलेलाल युवा सेवा समिति की आम बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। जैकी आहुजा अध्यक्ष, रवि मलानी उपाध्यक्ष चुने गए। नव निर्वाचित सदस्यों ने मंदिर में भगवान झुलेलाल के दर्शन कर समाज की खुशहाली की कामना की।

चित्तौड़गढ़। झुलेलाल युवा सेवा समिति की आम बैठक बिचला हनुमान मंदिर परिसर में भव्य रूप से आयोजित की गई, जिसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में जैकी आहुजा को अध्यक्ष, रवि मलानी को उपाध्यक्ष, भावेश नेनवानी को सचिव, ललित टहलियानी को महासचिव और जितेन्द्र वासवानी को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया।
बैठक का आरंभ राजेश तुलसानी द्वारा अपने कार्यकाल में संपन्न हुए विकास कार्यों की जानकारी प्रस्तुत करने से हुआ। इसके पश्चात् मनोज देवानी ने समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया।
सदस्यों ने इस अवसर पर समाज के प्रति सक्रिय सहभागिता की शपथ ली। ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी और दीपक शर्मा ने समाज के प्रत्येक सदस्य से संगठनात्मक और सामाजिक विकास कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन शंकर वंगानी ने किया।
निर्वाचन के उपरांत नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का जय झुलेलाल के उद्घोष के साथ माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद समिति के सभी सदस्य प्रतापनगर स्थित झुलेलाल मंदिर पहुंचे, जहां भगवान झुलेलाल के दर्शन कर समाज की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बाबू अगनानी, राजकुमार सोनी, महेश लोहानी, राजु वाधवानी, मनोज भोजवानी, प्रेम वासवानी, अजय आहुजा, जय खटवानी, जितेन्द्र बलवानी, हरीश ओडवानी, दिशांत वरलानी, लक्की जयसिंघानी, प्रकाश लुलानी सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने झुलेलाल युवा सेवा समिति की एकजुटता और सामाजिक प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान की है, साथ ही युवा नेतृत्व के सक्रिय योगदान की नई दिशा निर्धारित की है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
