प्लास्टिक के खिलाफ जेसीआई का संकल्प: चित्तौड़गढ़ में महिला दिवस पर चला प्लास्टिक मुक्त अभियान
चित्तौड़गढ़ में महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई चित्तौड़ चेतक ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर सब्जी मंडी और शहरी क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को प्लास्टिक की बोतलों के नुकसान के बारे में जागरूक किया और स्टील की बोतलें वितरित कीं। यह पहल जेसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत आचार्य के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।

चित्तौड़गढ़। महिला दिवस के अवसर पर जेसीआई चित्तौड़ चेतक ने इस बार सामाजिक सरोकार को केंद्र में रखते हुए प्लास्टिक मुक्त अभियान को अनोखे अंदाज में आगे बढ़ाया। अभियान के तहत शहर में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया और कामकाजी महिलाओं को स्टील की बोतलें वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल की गई।
सायशा गुरबानी ने बताया कि सामाजिक सरोकार सेवा के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त अभियान को प्राथमिकता दी गई। इसके तहत सब्जी मंडी एवं शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को प्लास्टिक की बोतल से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें स्टील की बोतल वितरित की गईं, ताकि दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी के डाड ने कहा कि जेसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत आचार्य के निर्देशन में यह कार्यक्रम पूरे देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समाज में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में ऐसे अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम निदेशक वंदना डाड और भावना अंबानी ने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे लोगों में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
अभियान को सफल बनाने में दिव्या जैन, दीप्ति सेठिया, पूजा शर्मा, सुरभि जोशी, जाह्नवी पुगलिया, प्रीति डाड, ऋतु सुराणा, अंकित पगारिया, कुश गुरबानी, गौरव शर्मा और नितिन पृथ्वानी ने सक्रिय सहयोग किया।
तुषार सुवालका ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार स्टील की बोतल का वितरण कर प्लास्टिक मुक्त अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव मजबूत करना और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की दिशा में जनजागरण को गति देना है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
